चीन ने अपने युवाओं को पॉप म्यूज़िक व इंटरनेट से सावधान रहने की दी चेतावनी
चीन में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जारी की गई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी किताब में युवाओं को पॉप म्यूज़िक व इंटरनेट से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। किताब में पॉप म्यूज़िक व इंटरनेट को युवाओं में 'रंग क्रांति' भड़काने के औज़ार के तौर बताया गया है। नई किताब पिछले सप्ताह आधिकारिक तौर पर जारी की गई थी।