चीन ने अमेरिका को ताइवान मुद्दे पर दी चेतावनी, कहा- आग से मत खेलो
चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है, "अमेरिका को ताइवान मुद्दे का इस्तेमाल चीन को रोकने के लिए सौदेबाज़ी के तौर पर नहीं करना चाहिए और उसे आग से नहीं खेलना चाहिए।" इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि चीन की सेना ताइवान पर कब्ज़े की 'असली रिहर्सल' कर रही है।