चीन ने अमेरिका पर उठाया जैसे को तैसा कदम, कोयला व नैचुरल गैस के आयात पर लगाएगा 15% टैरिफ
डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर 10% टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने जैसे को तैसा कदम उठाया है। चीन ने कहा कि वह 10 फरवरी से अमेरिका से कोयले और नैचुरल गैस के आयात पर 15% टैरिफ लगाएगा। चीन ने अमेरिका से आयातित तेल और कृषि उपकरणों पर 10% टैरिफ की भी घोषणा की।