चीन ने अमेरिका से की रेसिप्रोकल टैरिफ खत्म करने की गुज़ारिश, कहा- गलती सुधारे US
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है, "हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाए और रेसिप्रोकल टैरिफ की गलत प्रथा को पूरी तरह से रद्द करे और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौट आए।" दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी आयात पर 145% टैरिफ लगा दिया था।