चीन ने की अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की। उन्होंने कहा, "चीन अन्य BRICS देशों के साथ मिलकर मिडल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र में शांति कायम करने की कोशिश करेगा क्योंकि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों की पूर्ति नहीं करता है।"