चीन ने कई दशकों में पहली बार किया इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
चीन ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है जिस पर जापान, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने चिंता ज़ाहिर की है। कई दशकों में पहली बार चीन ने आईसीबीएम का टेस्ट किया है। विश्लेषकों के अनुसार, हिंद प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच अमेरिका और उसके सहयोगियों को संदेश देने के लिए यह टेस्ट हुआ है।