चीन ने ताइवान के आसपास तैनात किया 3 दशकों में अपना सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने लगभग तीन दशकों में उसके क्षेत्रीय जल सीमा के आसपास अपना सबसे बड़ा नौसेना बेड़ा तैनात किया है जो ताइवान के लिए एक गंभीर खतरा है। ताइवान ने कहा कि दक्षिणी जापानी द्वीपों से लेकर दक्षिण चीन सागर तक चीन ने वर्तमान में अपने नौसैनिक जहाज़ तैनात किए हैं।