चीन ने ताइवान से सटे प्रांत के तट पर किया सैन्य अभ्यास
चीन ने ताइवान से सटे दक्षिणी फुजियान प्रांत के तट पर सैन्य अभ्यास किया और गोला-बारूद भी इस्तेमाल किए हैं। चीन ने इसे ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते द्वारा उसके (चीन) संप्रभुता के दावे को खारिज करने के कारण दंड स्वरूप किया गया अभ्यास बताया है। ताइवान ने कहा कि वह चीन के इस अभ्यास पर नज़र बनाए हुए था।