चीन ने दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन चलाई, 450 किमी/घंटा दर्ज की गई गति
चीन ने रविवार को अपनी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन के अपडेटेड मॉडल सीआर450 प्रोटोटाइप (दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन) का अनावरण किया। चीनी सरकारी मीडिया ने बताया कि सीआर450 प्रोटोटाइप की परीक्षण गति 450 किलोमीटर/घंटा दर्ज की गई है। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार, सीआर450 से यात्रा का समय और कम होगा व कनेक्टिविटी भी सुधरेगी।