चीन ने नेपाल के ‘डैम टूटने से आई बाढ़’ के दावे पर जारी किया बयान
नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर चीन ने नेपाल के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि चीन की तरफ बांध टूटने से विनाशकारी बाढ़ आई। चीन ने कहा कि ऐसे आरोपों का कोई मतलब नहीं और इस समय बचाव-राहत कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। नेपाल-चीन के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही हुई है।