चीन ने पाकिस्तान की रेलवे लाइन को फंड करने से किया इनकार: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान की $10 बिलियन की पेशावर-कराची रेलवे लाइन को फंड करने से इनकार कर दिया है जिसके बाद पाकिस्तान ने एशियन डेवलपमेंट बैंक का रुख किया है। चीन ने पाकिस्तान से परियोजना की लागत $6.7 बिलियन करने के लिए कहा था जिसके बाद उसने कम दर पर लोन देने से इनकार कर दिया।