चीन ने पेश की रोबोटिक मछली, पहचानने में होगी मुश्किल
चीन ने एक ऐसा अनोखा रोबोट विकसित किया है जिसे पहली नज़र में देखने पर कोई असली मछली समझ सकता है। इस बायोनिक फिश रोबोट के सिर पर सोनार सिस्टम लगा है जिसकी मदद से यह पानी के अंदर अपने आसपास के इलाके की जानकारी हासिल कर सकता है। इससे रियल टाइम निगरानी भी की जा सकती है।