चीन ने फिलीपींस के पूर्व सांसद पर हॉन्गकॉन्ग में एंट्री पर लगाया बैन, चीनी राजदूत तलब
चीन ने फिलीपींस के पूर्व सांसद फ्रांसिस टॉलेंटिनो के चीन, हॉन्गकॉन्ग और मकाऊ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, मामले को लेकर फिलीपींस की सरकार ने चीन के राजदूत हुआंग जिलियन को तलब किया है। दरअसल, टॉलेंटिनो ने चीन पर मई में फिलीपींस में हुए मध्यावधि चुनावों में हस्तक्षेप करने की योजना बनाने का आरोप लगाया था।