चीन ने बनाई गड्ढों को 'उछलकर' पार करने वाली ड्राइवरलेस सुपरकार
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवायडी ने बिना ड्राइवर के चलने वाली सुपरकार बनाई है जो 6-मीटर तक 'उछलकर' सड़क पर गड्ढों व बाधाओं को पार कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में इस सुपरकार 'यॉन्ग वॉन्ग 9' का वीडियो जारी किया है। वीडियो पर एक X यूज़र ने लिखा, "आखिरकार...भारत की सड़कों के लिए कार बनी है।"