चीन ने बनाया ऐसा डिवाइस जो 'पढ़ सकता है इंसानी दिमाग'
चीनी स्टार्टअप कंपनी न्यूरोएक्सेस ने फ्लेक्सिबल ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (बीसीआई) नामक डिवाइस बनाया है जो कथित तौर पर इंसानों के दिमाग में चल रहे सोच-विचार को डिकोड कर सकता है। कंपनी ने हाल ही में इसके 2 सफल परीक्षण किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बीसीआई शख्स को दिमाग से सॉफ्टवेयर कंट्रोल करने, एआई मॉडल्स से इंटरेक्ट करने आदि में सक्षम बनाता है।