चीन ने यूके पीएम की कार पर लगा दी थी सीक्रेट ट्रैकिंग डिवाइस
UK थिंक-टैंक 'काउंसिल ऑन जियोस्ट्रैटेजी' के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री की आधिकारिक कार में एक सीक्रेट चीनी ट्रैकिंग डिवाइस मिली थी। बकौल काउंसिल, सेल्युलर मॉड्यूल के जरिए 2022 में यह डिवाइस चीन को डेटा भेज रही थी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उस समय पीएम रहे बोरिस जॉनसन, लिज़ ट्रस या ऋषि सुनक में से किसे निशाना बनाया गया था।