चीन ने राफेल की बिक्री घटवाने के लिए दूतावासों के ज़रिए कई देशों में फैलाया झूठ: फ्रांस
फ्रांसीसी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान चीन ने कई देशों में अपने दूतावासों के ज़रिए राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री कमज़ोर करवाने के लिए बड़ा झूठ फैलाया। बकौल रिपोर्ट, चीन ने राफेल का ऑर्डर दे चुके देशों को हतोत्साहित करने का काम किया जिसमें इंडोनेशिया भी शामिल है जिसने पहले ही रॉफेल का ऑर्डर दे रखा है।