चीन का गोल्ड रिजर्व 2410 टन पहुंचा, 23 माह से लगातार खरीदारी; आखिर क्यों खरीद रहा इतना सोना?
चीन का गोल्ड रिज़र्व सितंबर 2026 में बढ़कर 2,410 टन पहुंच गया है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने सितंबर में 23 टन सोना खरीदा जिससे लगातार 23वें महीने खरीदारी जारी रही। दरअसल, चीन डॉलर पर निर्भरता घटाने, विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित करने और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में युआन की भूमिका बढ़ाने के लिए सोने का भंडार बढ़ा रहा है।