चेन्नई में RCB के CSK को हराने के बाद विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में किया डांस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई में 17 साल बाद शुक्रवार को आईपीएल-2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 50 रनों से हराया जिसके बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली व अन्य खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में डांस किया। आरसीबी के खिलाड़ियों ने रैपर व गायक सूरज चेरुकट उर्फ 'हनुमानकाइंड' के 'रन इट अप' गाने पर डांस किया।