चेन्नई में गर्भवती को हुआ चिकनगुनिया, डिलीवरी के बाद बच्ची को हुई 'ब्लैक नोज़' बीमारी
चेन्नई में एक 15 दिन की बच्ची में दुर्लभ बीमारी 'ब्लैक नोज़ डिज़ीज़' (काली नाक की बीमारी) सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की मां को प्रसव से एक सप्ताह पहले चिकनगुनिया हो गया था। डॉक्टरों ने बताया है कि यह बीमारी खतरनाक नहीं है और इसके लिए केवल मॉइस्चराइज़र के साथ बुनियादी उपचार की आवश्यकता होती है।