चेन्नई में छात्रों के फ्लैट पर 1000 पुलिसकर्मियों ने मारी रेड; मिला 500 ग्राम गांजा
चेन्नई में हाल ही में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने एसआरएम कॉलेज के पास स्थित 500-700 अपार्टमेंट में रेड मारी जहां कॉलेज के छात्र रह रहे थे। टीओआई के मुताबिक, पुलिस ने कई घंटों चली रेड में 500 ग्राम गांजा, 6 गांजा चॉकलेट, 20 मिलीलीटर कैनाबीज़ ऑयल, भांग और हुक्का बरामद किए। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है।