चीन में 110 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एकसाथ डांस कर बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीन के जिनान शहर में 24 अक्टूबर को 110 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एकसाथ डांस कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। चीनी कंपनी 'एजीबॉट' द्वारा विकसित इन रोबोट्स ने छलांग लगाने, पलटी मारने और अलग-अलग आकृतियां बनाने जैसी गतिविधियां कीं। कंपनी ने बताया कि अब इनका इस्तेमाल पर्यटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक सेवाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।