चीन में अचानक भरभराकर टूटा पुल, ट्रक समेत हवा में लटक गया ड्राइवर; वीडियो आया सामने
चीन के गुइझोउ प्रांत में हुओज़िहे पुल अचानक भरभराकर टूट गया जिसके बाद ट्रक समेत ड्राइवर हवा में लटक गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स मदद मांगता हुआ नज़र आ रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पुल पर सिर्फ यही एक ट्रक था और ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया है।