चीन में अब बैंक, नाइटक्लब और अस्पतालों में भी हो रही शादी, जानिए क्यों?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में स्थानीय प्रशासन शादी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ज़्यादा आसान और सुलभ बनाने के लिए असामान्य जगहों पर मैरिज रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित कर रहे हैं। इनमें मातृत्व अस्पताल, बैंक और नाइटक्लब जैसी जगहें शामिल हैं। चीन में जन्मदर में तेज़ गिरावट और कामकाज़ी आबादी में कमी के बीच यह कदम उठाया गया।

Load More