चीन में अमृतसरी कुलचा बेच रहा स्ट्रीट वेंडर, लोगों ने कहा- चांदनी चौक टू चाइना
चीन के शेंज़न प्रांत में अमृतसरी कुलचा बेच रहे एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें शख्स स्टील के तंदूर में कुलचा सेंकते हुए नज़र आ रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कई यूज़र्स ने लिखा, "चांदनी चौक टू चाइना।" एक यूज़र ने लिखा, "कितना खूबसूरत है यह!"