चीन में कार्यक्रम में बेकाबू हुआ AI रोबोट, भीड़ पर किया हमला; सामने आया वीडियो
चीन के शंघाई में एक कार्यक्रम के दौरान एक एआई नियंत्रित रोबोट बेकाबू हो गया और उसने लोगों पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें रोबोट भीड़ की ओर बढ़ता है और कुछ लोगों पर हमला करने की कोशिश करता है। हालांकि, समय रहते वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने रोबोट को काबू में कर लिया।