चीन में चार्जिंग के दौरान फोन चला रही महिला को लगा ज़ोरदार करंट
चीन में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रही एक महिला को ज़ोरदार करंट लगा जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट, महिला जब सोफे पर लेटकर चार्जिंग पर लगे फोन में वीडियो देख रही थी तब उसे करंट लगा था। महिला ने कहा, "मुझे अचानक लगा...फोन ओवरपावर हो गया है।"