चीन में जन्मी खिलाड़ी ने चिली के लिए 58 साल की उम्र में किया ओलंपिक डेब्यू
चीन में जन्मी टेबल टेनिस खिलाड़ी झीइंग ज़ेंग ने चिली के लिए पेरिस ओलंपिक्स में 58 साल की उम्र में अपना ओलंपिक डेब्यू किया है। बकौल रिपोर्ट्स, ज़ेंग ने रिटायरमेंट के कई वर्ष बाद वापसी की है। 1983 तक ज़ेंग चीन की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम का हिस्सा बन गई थीं लेकिन बाद में वह चिली शिफ्ट हो गईं।