चीन में टाइफून डॉल्फिन का खतरा बढ़ा, शांघाई में 1,300 से अधिक उड़ानें की गईं रद्द
चीन में टाइफून डॉल्फिन के बढ़ते खतरे के चलते शांघाई के 2 प्रमुख एयरपोर्ट से 1,300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शनिवार को टाइफून डॉल्फिन उत्तरी ताइवान से टकराया जिससे राजधानी ताइपे में तेज़ बारिश हुई। हालांकि, इस तूफान का खतरा भारत पर नहीं है, लेकिन भारतीय मॉनसून पर इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है।