चीन में जालसाज़ ने खुद को डॉक्टर बताकर प्रेमिका से ठगे ₹3 करोड़, हुई 11 साल की सज़ा
शांघाई (चीन) की एक अदालत ने एक शख्स को डॉक्टर बनकर अपनी प्रेमिका से ₹3 करोड़ ठगने के मामले में 11 साल व 6 महीने की सज़ा सुनाई है। शख्स ने ठगने की प्रक्रिया 2016 में शुरू की थी जो असल में एक होटल में कार्यरत था। ट्रायल के दौरान अभियोजक ने कहा, "ऐसे सुंदर जाल से...सावधान रहना ज़रूरी है।"