चीन में तोते ने बनाया सबसे तेज़ी से 10 रंगों की पहचान करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीन में 'जियाओगुई' नाम के पालतू तोते ने सबसे तेज़ी से 10 रंगों को पहचानने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। तोते के सामने अलग-अलग रंगों के 10 डिब्बे रखे गए और उसे उन्हीं रंगों की गेंदें दी गईं जिसके बाद तोते ने महज़ 33.50 सेकंड में रंगों की पहचान कर सही रंगों की गेंदों को उनके डिब्बों में डाला।