चीन में दुनिया की पहली कमर्शियल ब्रेन चिप इम्प्लांट की गई
स्थानीय मीडिया के अनुसार, चीनी डॉक्टरों ने दुनिया का पहला कमर्शियल ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) इम्प्लांट स्पाइनल कॉर्ड की चोट से हाथों की कार्यक्षमता खो चुके मरीज़ में सफलतापूर्वक लगाया है। न्यूराकल मेडिकल टेक्नोलॉजी का सिक्के के आकार का NEO सिस्टम इस उपलब्धि संग एलन मस्क की न्यूरोलिंक से आगे निकल गया जिसे अभी अमेरिकी FDA की मंज़ूरी का इंतज़ार है।