चीन में दुल्हनें कर रहीं 'भारी दहेज' की डिमांड, नहीं हो पा रहीं लड़कों की शादियां
चीन में शादी करने के लिए दुल्हे की ओर से दुल्हन को ब्राइड प्राइस (दहेज) दिया जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़कियां भारी दहेज़ मांग रही हैं जिस कारण लड़कों को शादी करने में दिक्कतें आ रही हैं। चीन की एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने युवाओं को रूस, कंबोडिया, वियतनाम और पाकिस्तान जैसे देशों से दुल्हनें लाने की सलाह दी है।