चीन में फ्लाइट में रोने पर 2 महिलाओं ने बच्ची को टॉयलेट में किया बंद, हुई आलोचना
चीन में गुइयांग से शंघाई जा रही जुनेयाओ एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 महिलाओं ने एक बच्ची के रोने पर परेशान होकर और उसे 'सबक सिखाने' के लिए टॉयलेट में बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, बच्ची अपनी दादी के साथ फ्लाइट में चढ़ी थी।