चीन में बच्चे का सड़ा हुआ दांत उखाड़ते तोते का वीडियो आया सामने
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक तोता एक बच्चे का दांत उखाड़ते दिख रहा है। वीडियो में दिखा कि बच्चा अपने हाथ में तोता लेकर उसे अपने मुंह के पास ले जाता है और तोता उसके सड़े दांत को क्षणभर में उखाड़ देता है। कई जगहों पर दांत उखड़वाने में तोते का इस्तेमाल होता है।