चीन में बढ़ती बेरोज़गारी के बीच 'पोते-पोतियों' की हो रही भर्ती, सैलरी है ₹1 लाख
चीन में बेरोज़गारी की बढ़ती दर के बीच एक नया ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है जिसमें बेरोज़गार युवा फुलटाइम पोते-पोतियों की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, अप्रैल में चीन के शहरी इलाकों में हर 6 में लगभग एक शख्स बेरोज़गार था। एक युवती को इसके लिए हर माह 7,000 युआन (₹84,000) मिल रहे हैं।