43 फुटबॉल खिलाड़ियों व अधिकारियों पर चीन में मैच फिक्सिंग के लिए लगा आजीवन बैन
चीन के फुटबॉल असोसिएशन ने मैच फिक्सिंग मामले में दो साल की जांच के बाद 38 फुटबॉल खिलाड़ियों और क्लबों के 5 अधिकारियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें चीन के 3 पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। जांच में पाया गया था कि 120 मैच फिक्स किए गए थे और जिसमें 41 फुटबॉल क्लब शामिल थे।