चीन में महिला ने गर्भवती होने का पता चलने के 4 घंटे बाद ही दिया बच्चे को जन्म
हांगझाऊ (चीन) में 36-वर्षीय महिला ने हाल ही में गर्भवती होने का पता चलने के 4 घंटे बाद ही बच्चे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई बीपी की शिकायत के बाद महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला व उसका पति गर्भधारण करने में कठिनाई का सामना कर रहे थे और उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट भी कराया था।