चीन में राष्ट्रपति जिनपिंग ने पुतिन का जैसा स्वागत किया उससे बेहतर मेरा किया था: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जैसा स्वागत हुआ, उससे बेहतर पिछले हफ्ते उनका स्वागत किया गया था। ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह समारोह मेरे समारोह जितना ही शानदार था या नहीं। मुझे लगता है कि हमने उन्हें पीछे छोड़ दिया।"