चीन में रेस के दौरान रोबोट की टूट गई टांग, अन्य सेफ्टी कुशन से जा टकराए
चीन में 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' में रेस के दौरान एक रोबोट की टांग टूट गई और वो दो टुकड़ों में बंट गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, अन्य रोबोट रेस पूरी करने के बाद सेफ्टी कुशन से जा टकराए। एक सोशल मीडिया यूज़र ने इसपर टिप्पणी करते हुए कहा, "यह बिल्कुल असली ज़िंदगी के कार्टून जैसा है।"