चीन में शख्स की पैंट में मिले 100 से अधिक सांप, तस्करी की कर रहा था कोशिश
चीन में हॉन्ग-कॉन्ग सीमा पर एक शख्स को 100 से अधिक जीवित सांपों को अपनी पैंट में छिपाकर तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाया कि आरोपी की पैंट में डोरियों वाले 6 पैकेट थे जिन्हें टेप लगाकर सील किया गया था। प्रत्येक पैकेट में अलग-अलग प्रजाति के सांप पाए गए।