चीन में शख्स ने ज़्यादा TV देखने पर 3 वर्षीय बेटी को दी 'आंसुओं से बाउल भरने की सज़ा'
चीन के गुआंगशी में एक शख्स ने अपनी 3-वर्षीय बेटी को ज़्यादा टीवी देखने पर 'आंसुओं से बाउल भरने की सज़ा' दी है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने टीवी देख रही बेटी को बुलाया था और ना आने पर टीवी बंद कर दिया जिससे वह रोने लगी थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने शख्स की आलोचना की है।