चीन में सीवेज पाइप में हुआ धमाका, 33 फीट हवा में उड़ती पॉटी का वीडियो आया सामने
नान्निंग (चीन) में एक सीवेज पाइप में धमाका हो गया जिसके बाद 33-फीट हवा में उड़ती पॉटी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक व्यस्त सड़क पर कारों और ट्रकों की खिड़कियों पर मानव मल का फव्वारा दिखाई दिया। एक चालक ने कहा, "मेरी कार पीली हो गई...बदबू आ रही है। इसे इस्तेमाल नहीं कर सकता।"