चीन में होती है टॉयलेट सीट की पूजा, देवी से पूछे जाते हैं शादी और स्वास्थ्य से जुड़े सवाल
चीन में जिगु देवी की याद में टॉयलेट सीट की पूजा होती है। मान्यता के अनुसार, सदियों पहले जिगु नामक महिला की टॉयलेट के पास हत्या हुई थी, यह पूजा उनकी आत्मा की शांति के लिए होती है। महिलाएं पुतला रखकर धूप-अगरबत्ती जलाकर शादी/खेती/स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछती हैं जिसके जवाब के संकेत पुतले के हिलने से मिलते हैं।