चीन में हिरासत में लिए गए वरिष्ठ राजनयिक लियू, विदेश मंत्री बनने की थीं अटकलें

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू जियानचाओ को हिरासत में ले लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, लियू के चीन के विदेश मंत्री बनने की अटकलें चल रही थीं और उन्हें जुलाई आखिर में विदेश यात्रा से बीजिंग लौटने के बाद हिरासत में लिया गया। फिलहाल, चीन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Load More