चिन्मय सुतार ने बनाए ऐतिहासिक 400 रन, भारतीय क्रिकेट में हासिल की दुर्लभ उपलब्धि

नागालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट मैच के दौरान मिज़ोरम के बल्लेबाज़ चिन्मय सुतार फर्स्ट-क्लास इनिंग में 400 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 517 गेंदों में 400 रनों का आंकड़ा छुआ। भाऊसाहेब निंबालकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्होंने 1948 में काठियावाड़ के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए नाबाद 443 रन बनाए थे।

Load More