चुनावी नतीजों ने साबित किया 'एक हैं तो सेफ हैं' व 'मोदी है तो मुमकिन है': देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साबित किया कि 'एक हैं तो सेफ हैं' व 'मोदी है तो मुमकिन है'।" फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।