चुनावी फंड को लेकर ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस, अगस्त में जुटाए $361 मिलियन

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अगस्त माह में पूर्व राष्ट्रपति व अपने प्रतिद्वंद्वी डॉनल्ड ट्रंप से अधिक चुनावी फंड जुटाया है। हैरिस के प्रचार अभियान दल ने शुक्रवार को बताया कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद अगस्त माह में 30 लाख दानदाताओं से $361 मिलियन मिले। ट्रंप को अगस्त में $130 मिलियन मिले हैं।

Load More