चुनाव आयोग की TMC को दो-टूक, कहा- बंगाल में इस बार चुनाव छापा और सोर्स जामिंग रहित होंगे
चुनाव आयोग ने एक पोस्ट में लिखा है, "चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक...पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ और सोर्स जामिंग रहित...होकर ही रहेंगे।" वहीं, TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा है कि एक मीटिंग में CEC ज्ञानेश कुमार ने उनसे 'दफा हो जाओ' कहा था।