चुनाव आयोग के कार्यालय जाने के कारण आज नामांकन नहीं भर पाईं दिल्ली की सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव आयोग के कार्यालय जाने के कारण सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन नहीं भर पाईं। आतिशी अब किस दिन नामांकन पर्चा भरेंगी उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' की उम्मीदवार हैं।

Load More